BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Minakshi Thapa In Madhur Bhandarkar’S Heroine Behe

'हीरोइन' को मिली दर्दनाक मौत,सिर काट, लाश सेप्टिक टैंक में फेंकी

Nishant A.Bhuse | Apr 16, 2012, 12:39PM IST
 
 


फिल्म 'हीरोइन' से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने जा रहीं जूनियर आर्टिस्ट मीनाक्षी थापा(25) का सपना साकार होने से पहले ही टूट गया|
मुंबई के अंबोली इलाके में अपने घर से एक महीने पहले लापता हुई मीनाक्षी की उसके दो जूनियर आर्टिस्टों ने हत्या कर दी|
दोनों को इलाहाबाद से गिरफ्तार किया गया है|मीनाक्षी मूल रूप से नेपाली थीं जो देहरादून में रहती थीं और फिल्मों में काम पाने के लिए मुंबई आई थीं| वह मधुर भंडारकर की फिल्म 'हीरोइन' में जूनियर आर्टिस्ट के रूप में नजर आनेवाली थीं|
क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार मीनाक्षी की गला काटकर हत्या कर दी गई इसके बाद उनके शरीर के टुकड़े टुकड़े कर के इलाहाबाद में फेंक दिए गए|
 क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार मीनाक्षी की गला काटकर हत्या कर दी गई इसके बाद उनके शरीर के टुकड़े टुकड़े कर के इलाहाबाद में फेंक दिए गए|हत्या के आरोपी अमित कुमार जायसवाल(36)और प्रीति एल्विन सुरीन(26) की फिल्म हीरोइन के सेट पर मीनाक्षी से पहचान हुई थी| मीनाक्षी ने उन्हें बताया था कि वह एक संपन्न परिवार से हैं और सिर्फ शौकिया तौर पर फिल्मों में किस्मत आजमाना चाहती हैं|
दोनों की नीयत यहीं ख़राब हो गई और उन्होंने मीनाक्षी को अपने साथ इलाहाबाद में शूटिंग में चलने को कहा| दोनों ने वहां मीनाक्षी के घरवालों को फ़ोन पर धमकी दी कि अगर उन्हें 15 लाख रुपए नहीं मिले तो वह उनकी बेटी को मार देंगे| जब उन्हें मीनाक्षी के घरवालों ने इतने पैसे नहीं दिए तो उसे मौत के घाट उतार दिया| 
 हत्या के बाद दोनों ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और लाश के टुकड़े टुकड़े कर दिए| इसके बाद एक चलती बस से थापा के सिर को सड़क पर फेंक दिया और बाकि के हिस्से को सेप्टिक टेंक में फेंक दिया|
अपनी पहचान न बताने की शर्त पर मीनाक्षी के एक दोस्त ने कहा कि फिल्म 'हीरोइन' में करीना कपूर के साथ काम करने को लेकर मीनाक्षी बहुत उत्साहित थी| हालांकि वह फिल्म में एक जूनियर आर्टिस्ट थीं और उनके साथ कई अन्य जूनियर आर्टिस्ट भी करीना के साथ शॉट देने वाले थे मगर थापा को भरोसा था की वह एक दिन करीना के साथ हीरोइन बनकर काम करेगी मगर किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था| अब थापा को बड़े परदे पर देखने के लिए हमें हीरोइन की रिलीज़ का इंतजार रहेगा|

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment