अनबन के बाद पति से अलग हो गईं है मनीषा कोइराला!
dainikbhaskar.om | Jul 28, 2012, 11:20AM IST

अब 'मुंबई मिरर' में छपी खबर की माने तो मनीषा अपने पति से अलग हो चुकी हैं| मनीषा के एक करीबी दोस्त ने इस अख़बार को बताया, 'मनीषा खुश हैं और इस समय में मुंबई में हैं मगर वह नेपाल आती जाती रहेंगी क्योंकि वहां उनका परिवार रहता है|'
मनीषा के दोस्त ने यह भी कहा कि कुछ शादियां सफल होती हैं, कुछ नहीं, मनीषा और सम्राट ने भी अलग होना ही बेहतर समझा| हालांकि क़ानूनी तौर पर अभी इनके बीच तलाक की कोई ख़बरें नहीं आई हैं|
देखना यह है कि मनीषा और उनके पति के बीच दरार की ख़बरें इस बार सच होती हैं या यह अफवाह मात्र है क्योंकि इससे पहले भी काफी बार ऐसी ख़बरें आ चुकी हैं मगर मनीषा ने खुलकर कभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी|






