न्यूयॉर्क में सफल हुई मनीषा कोइराला की कैंसर सर्जरी
dainikbhaskar.com
| Dec 12, 2012, 09:29AM IST

मनीषा कोइराला की कैंसर सर्जरी सफल हो गयी है। मनीषा गर्भाशय के कैंसर से पीड़ित थीं और पिछले दिनों अपना इलाज कराने न्यूयॉर्क गई थीं।
उनका सोमवार 10 दिसंबर 2012 को सुबह ऑपरेशन हुआ।मनीषा के मैनेजर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा,'मुझे मनीषा के परिवार ने यह जानकारी दी है और कहा है कि सर्जरी सफल रही।'
मनीषा नेपाल के एक समृद्ध और राजनीतिक परिवार से नाता रखती हैं। उन्होंने कई हिंदी, तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया है।42 वर्षीय मनीषा ने सन् 1991 में सुभाष घई की फिल्म 'सौदागर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
हाल ही में उन्होंने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'भूत 2' से फिल्मों में कमबैक किया। चलिए मनीषा हम तो यही प्रार्थना करते हैं कि आप जल्दी से स्वस्थ हो जाएं और इंडिया वापस आ जाएं।






