मुंबई. नए साल के मौके पर बॉलीवुड स्टार पर मल्लिका सहरावत पर नोटों की बारिश होगी। खबर है कि नए साल के स्वागत के लिए एक होटल में परफॉर्म करने की तैयारी में जुटीं मल्लिका को हर मिनट के लिए चार लाख रुपये दिए जाएंगे। मल्लिका आधे घंटे तक परफॉर्म करेंगी। उनका कार्यक्रम देर रात 11 बजे शुरू होगा।
एक सूत्र ने बताया, 'उन्हें 70 फीसदी रकम बतौर एडवांस में दी जा चुकी है। कार्यक्रम के आयोजक मल्लिका को और पैसा देने को तैयार हैं, अगर वे स्टेज पर ज़्यादा देर तक रहें।' इस साल परफॉर्म कर रहे कलाकारों में मल्लिका को सबसे ज़्यादा रकम दी जा रही है। गौरतलब है कि इस बार बॉलीवुड की ज़्यादातर शीर्ष अभिनेत्रियां नए साल पर डांस वगैरह नहीं कर रही हैं।