बॉलीवुड में कास्टिंग काउच कोई नई बात नहीं है| समय समय पर हमें कास्टिंग काउच की ख़बरें सुनने को मिल जाती हैं| पहले महिलाओं के साथ कास्टिंग काउच के शिकार होने की बात सामने आती थी मगर अब इंडस्ट्री में पुरूषों के साथ भी यह होने लगा है।अब हैदराबाद के एक मेल मॉडल कृष्णा मोनाला ने बॉलीवुड में कास्टिंग काउच की बात कहकर सनसनी फैला दी है|
कृष्णा ने खुलासा किया है कि बॉलीवुड फिल्म में रोल के बदले उन्हें निर्माताओं ने उनके साथ सोने की पेशकश की| कृष्णा ने बताया कि उनका पालन पोषण अमेरिका में हुआ| वह तीन साल पहले इंडिया आए और मॉडलिंग की दुनिया में हाथ आजमाया|उनका सपना था कि वह बॉलीवुड फिल्मों में काम करें इसी वजह से उन्होंने मॉडलिंग के दौरान टॉलीवुड की फिल्मों में काम नहीं किया| मौका देखकर उन्होंने एक पोर्टफोलियो बनाकर मुंबई भेजा|
उनका फोटोशूट देखने के बाद उन्हें फिल्म निर्देशकों के फ़ोन आने लगे| कृष्णा खुश हुए मगर जल्द ही उनकी ख़ुशी एक बुरे सपने में बदल गई| कृष्णा ने बताया कि जब वह इन निर्देशकों से मिलने मुंबई गए तो उन्हें बॉलीवुड का अलग चेहरा देखने को मिला| निर्देशक ने मुझसे वह करवाने की कोशिश की जो मैं नहीं करना चाहता था|
सामान्य शब्दों में कहें तो उन्हें काम के बदले सेक्स करने की बात कही गई| उन निर्देशकों ने यह भी कहा कि कई बड़े सितारे ऐसा कर चुके हैं और देखो आज वह कहां हैं..मगर कृष्णा ने इंकार कर दिया और कहा कि वह ऐसे अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत नहीं करना चाहते|