महक चहल भले ही 'बिग बॉस 5' नहीं जीत पाईं हों मगर घर से बाहर कदम रखते ही उन्हें एक बेहतरीन सरप्राइज मिला| बिग बॉस:5 के ग्रांड फिनाले पर महक के बॉयफ्रेंड दानिश खान ने उन्हें नेशनल टेलीविजन पर ही प्रपोज कर दिया| उन्होंने घुटने के बल बैठकर महक से अपने प्यार का इजहार किया|
इस वाकये से शो की फर्स्ट रनर अप बनी महक फूली नहीं समाईं| महक ने कहा, एक लड़की के लिए इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है?मैंने केवल सपने में ही सोचा था कि मुझे को ऐसे प्रपोज करे..आज वह सच हो गया|हाँ मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि ऐसा नेशनल टेलीविजन पर होगा|
यह बहुत ही अच्छा अहसास है...मैं और दानिश एक दूसरे को पिछले चार सालों से जानते हैं..मैं बहुत ही खुश हूं..|जब महक से पूछा गया कि क्या अब वह जल्द ही दानिश से शादी कर लेंगी तो इसपर महक ने कहा कि अभी इस बारे में हम दोनों ने कोई चर्चा नहीं की है...हम बात करेंगे और प्लान करेंगे|