BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Madhuri Unveils The First Look Of Shirin Farhad Ki

PHOTOS: धक-धक गर्ल ने जारी किया 'शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी' का फर्स्ट लुक

Esha Razdan | May 31, 2012, 18:25PM IST
 
 


बोमन इरानी और फराह खान की फिल्म 'शिरीं फरहाद की तो निकल पड़ी' का फर्स्ट लुक धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने जारी किया।
 
माधुरी रेड कलर के ड्रेस में बहुत ग्लैमरस लग रही थीं। उन्होंने जब पोस्टर पर से पर्दा हटाया तो फराह का 'दीदी तेरा देवर दीवाना' वाला लुक वह देखती रह गईं।
 
इस फिल्म के प्रो़ड्यूसर संजय लीला भंसाली ने माधुरी को इनवाइट किया था। माधुरी उनके साथ देवदास में काम कर चुकी हैं। संजय ने मजाक करते हुए कहा कि माधुरी को इस इवेंट में बुलाने के लिए उनको खासी मेहनत करनी पड़ी।
 
माधुरी ने भी जवाब दिया कि संजय उनके फेवरेट डायरेक्टर हैं और इस फिल्म का पोस्टर जारी करके उनको खुशी हो रही है।
 
फराह खान की यह पहली फिल्म है। उनके बारे में माधुरी ने कहा कि वह इसमें बहुत नेचुरल लग रही हैं। 'शीरीं फरहाद की तो निकल पड़ी' की पूरी टीम को उन्होंने शुभकामनाएं दीं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment