हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लोपेज ने स्वीकार किया है कि उनसे अलग रह रहे उनके पति मार्क एंथनी के साथ टेलीविजन शो "क्यू' विवा! द चूजन" में काम करने में उन्हें मजा आ रहा है।
लोपेज और एंथनी शो में एक साथ काम कर रहे हैं। 'लेट शो' में शामिल हुईं 42 वर्षीया लोपेज ने शो के मेजबान डेविड लेटरमैन से कहा कि उन्हें एंथनी के साथ काम करने का मौका मिला है और उन्हें इसमें खूब मजा आ रहा है।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्युजिक डॉट कॉम' के लोपेज के हवाले से लिखा है, "आप जानते हैं, यह मजेदार है, क्योंकि हम एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं और हम साथ में अच्छा काम कर रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि एंथनी से लोपेज के दो जुड़वां बच्चे हैं जिनका नाम मैक्स और एमा है। इन दोनों ने हाल में अपने प्यार का खुलासा किया था। एक साथ रहने से पहले लोपेज और एंथनी अच्छे दोस्त थे। अब दोनों ने एक-दूजे से तलाक का निर्णय लिया है।