BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Lift 'Vishwaroopam' Ban: Centre To Tamil Nadu

उत्‍तर भारत में भी 'विश्‍वरूपम' का विरोध

1 of 5 Photos
नई दिल्ली. कमल हासन की फिल्‍म 'विश्‍वरूपम' पर विवाद बढ़ गया है। फिल्‍म तमिलनाडु में तो बैन कर ही दी गई है, लेकिन इसे कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी रिलीज नहीं किया गया। दक्षिण भारत में विरोध के बाद अब उत्‍तर भारत के मुस्लिम संगठन भी फिल्‍म के विरोध में लामबंद होने लगे हैं।
 
कमल हासन के लिए यह बड़ा झटका है। वहीं, फिल्‍म पर राजनीति भी तेज हो गई है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री ने फिल्‍म बैन करने के तमिलनाडु सरकार के फैसले को हद से बाहर जाकर लिया फैसला बताया है। वहीं विरोध के पीछे डीटीएच और थिएटर कारोबारियों की कारोबारी अदावत को भी एक वजह बताया जा रहा है। कमल हासन फिल्‍म को डीटीएच पर रिलीज कर रहे हैं और थिएटर कारोबारियों का कहना है कि अगर यह ट्रेंड जोर पकड़ गया तो उनका कारोबार घट जाएगा। माना जा रहा है कि मुसलमानों को मोहरा बना कर इस फिल्‍म का विरोध करवाया जा रहा है।
 
केरल के 80 थियेटर में यह फिल्‍म रिलीज हुई। या। केरल में यह फिल्‍म केरल सिने एग्जिबिटर्स एसोसिएशन के तहत बी क्‍लास थियेटर्स में रिलीज हुई। इसके अलावा यह फिल्‍म कुछ थियेटर्स और मल्‍टीप्‍लेक्‍स में भी दिखाई गई। जबकि, पहले ये लोग कमल हासन के द्वारा इसका प्रीमियर डीटीएच पर करने से नाराज हो गए थे। केरल के जिन 86 थियेटर में यह फिल्‍म दिखाई जाने गई, वहां की 25 फीसदी आबादी मुस्लिम है।
 
तमिलनाडु में जहां इस फिल्‍म पर दो सप्‍ताह का प्रतिबंध लगाया गया है। करीब 20 मुस्लिम संगठनों ने कड़ा विरोध करते हुए इस प्रतिबंध की मांग की थी। उनका आरोप था कि इसमें मुस्लिम समुदाय का नकारात्मक तरीके से चित्रण किया गया है। सेंसर बोर्ड के चेन्नई रीजनल ऑफिर श्री वी पाकरीसामी और सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सैंपसन ने गुरुवार को यह फिल्म दोबारा देखी। हालांकि उन्होंने फिल्म के कंटेंट पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। दैनिकभास्कर डॉट कॉम से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मामला अभी कोर्ट के अधीन है, हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। हमने फिल्म को अक्टूबर में पास किया था।'
 
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया, आल इंडिया इसलाही मूवमेंट, गरीब नवाज फाउंडेशन, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया समेत कई अन्य मुस्लिम संगठन फिल्म का दिल्ली और उत्तर भारत में विरोध करेंगे। संगठन प्रधानमंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और सैंसर बोर्ड को पत्र लिखकर फिल्म को दोबारा रिव्यू करके इससे आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने की मांग करेंगे। 

यदि मांगे नहीं मानी गई तो फिर फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन भी किया जाएगा। गौरतलब है कि कमल हासन की फिल्म विश्वरूपम 01 फरवरी को दिल्ली में रिलीज हो रही है। वहीं फिल्म केरल में रिलीज हो गई है जहां पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने 70 से अधिक स्थानों पर इसकी रिलीज का विरोध किया है। कई जगह शो प्रभावित होने की भी खबरें हैं।
 
आगे पढें- क्‍या कहना है मुस्लिम प्रतिनिधियों और कमल हासन का....
 
25 जनवरी 2013 की खास खबरें

धर्मशाला में खिलाडि़यों ने खाई ट्राउट मछली, गंभीर को टीम से बाहर निकालने की मांग

राहुल को नहीं, नरेंद्र मोदी को पीएम देखना चाहता है देश

सलमान और धोनी को पछाड़ नंबर 1 बने शाहरुख खान  

नाबालिग हैवान के लिए हर हाल में मौत चाहती हैं 'दामिनी' की मां 

मुंबई हमले के साजिशकर्ता हेडली को 35 साल की जेल

उत्तर कोरिया की धमकी- परमाणु हमले के लिए तैयार रहे अमेरिका

 


आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment