BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Hollywood >> Life Of Pi Wins Golden Globe

'लाइफ ऑफ पाई' को मिला गोल्डन ग्लोब पुरस्कार

agency | Jan 14, 2013, 10:21AM IST
 
 


संगीतकार माइकल डाना को 'लाइफ ऑफ पाई' फिल्म के लिए यहां प्रतिष्ठित वार्षिक गोल्डन ग्लोब पुरस्कारों के 70वें आयोजन में सर्वश्रेष्ठ ऑरिजिनल स्कोर मोशन पिक्चर के पुरस्कार से नवाजा गया है. 

डाना ने एलेक्जेंडर डेस्फाल्ट ('आर्गो'), डेरियो मेरिएनली ('अन्ना कारेनिना'), टॉम टायक्वेर, जॉनी क्लीमेक, रीनहोल्ड हेल ('क्लाउड एटलस') व जॉन विलियम्स ('लिंकन') को पीछे छोड़कर यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया। रविवाह रात एक समारोह में उन्हें यह पुरस्कार दिया गया.

आंग ली के निर्देशन में बनी 'लाइफ ऑफ पाई' कनाडाई लेखक यान मार्टल के इसी नाम से लिखे गए मैन बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास पर आधारित है. 

फिल्म एक भारतीय लड़के की रोमांचक यात्रा की कहानी है. समुद्र की इस यात्रा में लड़के का जहाज तूफान की चपेट में आ जाता है और वह एक बाघ के साथ जीवन के लिए एक लाइफ-बोट पर कई दिन संघर्ष करता है.

 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment