लगता है किंगफिशर मॉडल पूनम पाण्डेय टीम इंडिया के क्रिकेटरों को लेकर काफी पजेसिव हैं| आखिर हों भी क्यों न, उनका नेम और फेम इन्हीं खिलाड़ियों के दम पर जो टिका हुआ है| आपको याद होगा न पूनम ने एलान किया था कि अगर टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत जाती है तो वह न्यूड होकर जश्न मनाएंगी| हालांकि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया मगर तब भी इतना कहकर खूब चर्चा बटोर रही हैं|
हाल ही में पूनम ने माइक्रो ब्लॉगिंग साईट ट्विटर पर उन्होंने कोलावारी डी गाने से चर्चा में आये तमिल स्टार धनुष को एक सलाह दे डाली| दरअसल धनुष सचिन तेंदुलकर के लिए एक गाना गाना चाहते हैं| मगर पूनम धनुष के इस आइडिए से खुश नहीं हैं|
उन्होंने धनुष को सलाह देते हुए ट्विटर पर लिखा है,'मुझे लगता है धनुष को अच्छी तमिल फिल्में बनाने पर ही ध्यान देना चाहिए और सचिन को बीसीसीआई,अंबानी और पूनम पाण्डेय के लिए छोड़ देना चाहिए|' वैसे पूनम हम आपकी भावनाओं की कद्र करते हैं मगर सचिन एक इंटरनेशनल आईकन हैं तो उनपर सिर्फ आपका हक़ नहीं,इसलिए दूसरों को भी मौका दीजिये ताकि वह सचिन को अपना सौवां शतक बनाने के लिए मोटीवेट कर सकें|