BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Kya Super Cool Hain Hum Is Not For Children

बच्चों के देखने लायक फिल्म नहीं है 'क्या सुपर कूल हैं हम'!

Agency | Jun 28, 2012, 10:48AM IST
 
 


मुम्बई। फिल्म 'क्या सुपर कूल हैं हम' में तुषार कपूर एडल्ट्स के लिए कॉमेडी करते नजर आएंगे और उन्होंने कहा है कि बच्चे इस फिल्म को न देखें। उन्होंने कहा, 'बच्चे यह फिल्म नहीं देख सकते। किशोर इसे देख सकते हैं।'
उन्होंने कहा कि अगर फिल्म को 'ए' प्रमाणपत्र भी मिलता है, तो इससे फिल्म के प्रदर्शन पर असर नहीं पड़ेगा।

सचिन यार्डी निर्देशित इस फिल्म में तुषार के अलावा रीतेश देशमुख, नेहा शर्मा और सारा जेन डायस भी नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है। 

तुषार ने कहा, 'हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि इस दौरान इस तरह की कोई फिल्म नहीं आई। 'हाउसफुल' और 'गोलमाल' आई, लेकिन वह अलग तरह की कॉमेडी फिल्में थीं। यह एक एडल्ट कॉमेडी है।'
'क्या सुपर कूल हैं हम' 2005 में बनी फिल्म  'क्या कूल हैं हम' का सिक्वेल है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment