रॉबर्ट पैटिन्सन से शादी करना चाहती हैं क्रिस्टीन
Db Star Network
| Jan 20, 2013, 15:46PM IST

‘ट्विलाइट सागा’ के सह-कलाकार और असल जीवन में प्रेमी रॉबर्ट पैटिन्सन से क्रिस्टीन स्टीवर्ट शादी करना चाहती हैं। निर्देशक रूपर्ट सैंडर्स के साथ क्रिस्टीन का प्रेम प्रसंग उजागर होने के बाद क्रिस्टीन और पैटिन्सन का अलगाव हो गया था, लेकिन अब दोनों फिर साथ हैं।
हॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार, फिलहाल दोनों कुछ समय तक एक दूसरे से अलग रहने वाले हैं। पैटिन्सन ‘द रोवर’ की शूटिंग पर दो महीने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने वाले हैं। क्रिस्टीन को उम्मीद है कि फिल्म पूरी होने पर दोनों शादी के बारे में चर्चा करेंगे।






