बोल्ड शो 'बिग बॉस' में बच्चों को भी बनाया जाएगा कंटेस्टेंट!
dainikbhaskar.com | Aug 29, 2012, 16:08PM IST

इस खबर के आते ही विवादों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है और हर तरफ यही चर्चा है कि इस शो में बच्चों को प्रतिभागी बनाकर भेजना क्या सही होगा. बिग बॉस अपने पिछले सीजंस में अश्लीलता की वजह से काफी चर्चा में रहा है. इसके अलावा यहां गाली-गलौज और हर दम सह-प्रतियोगियों को नीचा दिखाने के लिए षड़यंत्र रचे जाते हैं.
ऐसे में शो में बच्चों को शामिल किया जाने पर उनकी मानसिकता पर गलत प्रभाव पड़ने की बात भी कही जा रही है.शो के एक प्रतिभागी भी बच्चों को शो में लिया जाने की बात से खुश नहीं हैं. देखना ये है कि क्या निर्माता किसी की परवाह ना करते हुए इस बार बच्चों को इस शो में ले पाते हैं या नहीं.






