पाक में होगा खिलाड़ी 786 का प्रीमियर ..!
सोनम भाटिया
| Oct 30, 2012, 16:38PM IST

अक्षय कुमार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रजा परवेज अशरफ ने एक लेटर लिखकर फिल्म खिलाड़ी 786 का प्रीमियर पाकिस्तान में करने की रिक्वेस्ट की है।
लेटर में लिखा है कि पाकिस्तान इस फिल्म के शानदार प्रीमियर के लिए इनवाइट कर रहा है, जिसमें पीएम खुद मेजबानी करेंगे। उस प्रीमियर में आने वाले सुपरस्टार को लैविश मेहमाननवाजी के साथ पर्सनल सिक्योरिटी भी प्रोवाइड कराने का जिम्मा लिया जाएगा। जाहिर है, इस इनविटेशन का कारण इस फिल्म का टाइटल है।
अक्षय के एक करीबी सूत्र ने बताया कि ऐसा लेटर तो मिला है, लेकिन अक्षय अभी यह तय नहीं कर पाए हैं कि दिसंबर में इस फिल्म का प्रीमियर पाकिस्तान में करेंगे या नहीं। वे अभी इस बारे में सारी डिटेल्स ले रहे हैं।






