सिंगर केटी पेरी को शादी टूटने के बाद उनके पूर्व पुरुष मित्र से सहारा मिला है।
केटी और ब्रिटिश हास्य अभिनेता एवं 'फायरवर्क' फेम रसेल ब्रांड की 14 महीने पुरानी शादी पिछले वर्ष दिसम्बर में टूट गई।
गायिका के पूर्व पुरुष मित्र एवं रॉक बैंड जिम क्लास हीरोज के सदस्य ट्रेवी मैकॉय ने कहा कि वह केटी को शादी टूटने के सदमे से उबरने में मदद कर रहे हैं।
वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' ने मैकॉय के हवाले से बताया, "हमारे सम्बंध हमेशा से थे। उसके लिए हमेशा हूं। केटी मेरे मुश्किल समय में मेरे साथ थी।"
उन्होंने कहा, "जीवन चलता रहता है। मुझे इस घटना का दुख है लेकिन कोई शिकायत नहीं है। उसके साथ हमेशा हूं और वह सब जानती है।"