आज के समय कैटरीना कैफ बॉलीवुड में सफलता और कमाई दोनों की पर्याय बन चुकीं हैं।
हर फिल्म निर्माता चाहता है कि कैट उनकी फिल्म में काम करें। लेकिन इसके साथ ही इस एक्ट्रेस ने नखरे दिखाने भी शुरू कर दिए हैं। उनके इन नखरों से फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग परेशान हो चुके हैं और इसका असर उनके संबंधों पर भी पड़ा है। सूत्रों के अनुसार फिल्म डायरेक्टर करण जौहर कैटरीना कैफ के कारण थोड़े अपसेट हैं।
सूत्र ने बताया कि करण इस बात से अपसेट हैं कि कैट ने अयान मुखर्जी की फिल्म ये जवानी है दीवानी में काम करने से इंकार कर दिया है। इस फिल्म में उनके अपॉजिट रणबीर कपूर काम करने वाले थे। बाद में कैट ने फिल्म अग्निपथ का आइटम नंबर चिकनी चमेली कर इस बात को पाटने की कोशिश की थी।
अब खबर आ रही है कि प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह को इंकार कर वे करण की दोस्ताना 2 को तवज्जो दे रहीं हैं। हालांकि इस बात को इससे जोड़कर भी देखा जा रहा है जब प्रकाश झा ने फिल्म आरक्षण की डबिंग के दौरान दीपिका की प्रशंसा करते हुए कहा था कि कैट के मुकाबले दीपिका ज्यादा बढ़िया तरीके से डबिंग कर पाती हैं।
कैटरीना इस तरह से बॉलीवुड में लोगों को नाराज करना आपके करियर के लिहाज से सही नहीं है। अब देखते हैं कि कैटरीना इस मामले पर क्या कहती हैं।