सलमान की बहनों के संग कैट ने मनाई पार्टी, देखिए तस्वीरें
dainikbhaskar.com
| Aug 11, 2012, 10:12AM IST

सलमान और कैटरीना कैफ का भले ही ब्रेकअप हो गया हो मगर कैट अब भी सलमान और उनके परिवार के काफी करीब हैं। सलमान की बहन अर्पिता और अलविरा से कैट की काफी गहरी दोस्ती है।
हाल ही में सलमान की बहन अर्पिता खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कैटरीना के साथ उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की।
सल्लू-कैट जल्द ही फिल्म 'एक था टाइगर' रिलीज़ होने वाली है इसलिए फिल्म के प्रमोशंस भी कैट और सल्लू एक साथ ही कर रहे हैं, जिसकी वजह से उनका काफी वक्त एक साथ वक्त बीत रहा है।
हम तो यही कहेंगे कि कैट और सल्लू की बड़े परदे के अलावा निजी जिंदगी में भी यह दोनों ऐसे ही अपनी दोस्ती निभाते रहें।






