सलमान ने सुनाया फरमान और घर-परिवार छोड़ दौड़ी चली आईं कैट
f=dainikbhaskar.com
| Jul 15, 2012, 09:07AM IST

सभी जानते हैं कि दोनों ही बहुत प्रोफेशनल हैं और काम को बहुत तरजीह देते हैं। कुछ हफ्तों पहले जब 'एक था टाइगर' शूटिंग खत्म हुई तब सलमान 'दबंग-2' के काम में जुट गए और कैट यश चोपड़ा की फिल्म के लिए लंदन चली गईं। 'एक था टाइगर' के सॉन्ग लॉन्च से एक दिन पहले ही वे मुंबई आईं।
यह गीत सलमान और कैट पर फिल्माया गया है और सल्लू चाहते थे कि कैट लॉन्च पर आएं। एक सूत्र ने कहा ‘सलमान ने कैट को फोन पर कहा कि लॉन्च आपके बिना नहीं होगा।
कैट बेचारी लंदन में इतने अरसे बाद अपने घरवालों के साथ वक्त बिता रही थीं, लेकिन सल्लू मियां की नाफरमानी करना उन्हें वाजिब नहीं लगा। कैट ने जल्द से जल्द फ्लाइट पकड़ी और मुंबई आ गईं।







