बॉलीवुड में करिश्मा का 'पुनर्जन्म', उन्होंने की 'डेंजरस इश्क' पर बात
dainikbhaskar.com | Apr 05, 2012, 07:42AM IST

दैनिक भास्कर डॉट कॉम के साथ बातचीत में करिश्मा ने कहा,'मुझे फिल्म की स्क्रिप्ट अच्छी लगी। मेरा कैरेक्टर इसमें काफी आकर्षक है। मैं हमेशा से थ्रिलर में काम करना चाहती थी और इस फिल्म में मुझे कुछ डिफरेंट करने का मौका मिला है।'
करिश्मा ने आगे बताया,'इसमें मेरे कैरेक्टर के कई शेड्स हैं। इस फिल्म की कहानी पुनर्जन्म पर आधारित है। लोग सुपरनेचुरल पावर्स और पुनर्जन्म की कहानियां देखना-सुनना चाहते हैं। मैं जब स्क्रिप्ट सुन रही थी तो इसमें खो गई थी।'
पोस्टर के बारे में बताते हुए करिश्मा ने कहा,'हां, यह लुक एंजलीना जोली से मिलता जुलता है लेकिन इसकी प्रेरणा उनसे नहीं ली गई है। सिर्फ पोज़ मिल रहा है। इस पोस्टर के लिए फोटोशूट बहुत पहले हो चुकी थी।'
करिश्मा ने अपने परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाने के विषय पर कहा,'जब मेरी बेटी हुई थी तब मुझे लगा कि ब्रेक लेना चाहिए। अब वह बड़ी हो गई है तो फिर से मैं फिल्मों में काम कर सकती हूं। मैं इस काम से प्यार करती हूं।'
करिश्मा के प्रशंसकों को उनके फिल्म का इंतजार रहेगा।





