सलमान के शो के लिए करीना ने छोड़ दिया आमिर का साथ
Dainikbhaskar.com | Dec 02, 2012, 16:36PM IST

आमिर ख़ान की ताजा रिलीज फिल्म 'तलाश' के प्रीमियर के मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं। लेकिन इस अवसर पर फिल्म से जुड़ी अभिनेत्री करीना कपूर नदारद थीं।
सूत्रों के अनुसार करीना फिल्म के प्रीमियर से इसलिए नदारद थीं, ताकि वह सलमान ख़ान के रियलटी शो 'बिग बॉस 6' के सेट पर मौजूद रह सकें। सलमान के शो के सेट पर करीना को उनकी फिल्म के आयटम सॉन्ग 'फेवीकॉल' को भी प्रमोट करना था।
ऐसे में 'तलाश' के प्रीमियर के दौरान सभी मेहमानों का स्वागत करने की जिम्मेदारी आमिर और रानी मुखर्जी पर थी। कहा जा रहा है कि करीना ने सलमान से उनके शो के सेट पर आने का वादा किया था, इसलिए वह अपनी ही फिल्म का प्रीमियर छोड़कर वहां गईं।






