BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Kareena Kapoor Ranbir Kapoor Film Release Clashed

भाई रणबीर की टक्कर होगी बहन करीना कपूर से!

Bhaskar News Network | Jul 01, 2012, 09:59AM IST
 
 


फिल्म ‘बर्फी’ की रिलीज डेट तीन बार बदली गई। कभी किसी फिल्म से टकराव होता तो कभी किसी से। तारीख पर तारीख बदलने के बाद अब फाइनल तारीख पर रणबीर की टक्कर, अपनी बहन करीना कपूर से होगी।
 
रणबीर कपूर की महत्वाकांक्षी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बर्फी’ 14 सितंबर को रिलीज होने वाली है। एक हफ्ते बाद ही 21 सितंबर को बहन करीना कपूर की मेगाबजट फिल्म ‘हीरोइन’ रिलीज होगी। इसी दिन करीना का जन्मदिन भी है। वैसे तो यह डायरेक्ट टक्कर नहीं है लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि दोनों फिल्में एक-दूसरे के बिजनेस को प्रभावित करेंगी।
 
सूत्रों की मानें तो ‘दोनों कलाकार एक-दूसरे की बतौर एक्टर बहुत कद्र करते हैं। इस टक्कर से उनके टर्म्स पर तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन दोनों इस बात से खुश नहीं हैं कि दोनों की फिल्में बैक टू बैक आएंगी। दोनों ही अपनी-अपनी फिल्मों को लेकर कॉन्फिडेंट भी हैं लेकिन चाहते हैं दोनों की फिल्मों को मैक्जिमम स्कोप मिले।’ एक जानकार ने बताया इस तरह के टकराव का इन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था, लेकिन बर्फी और हीरोइन की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। ऐसे में एक और नई तारीख देना फिल्म के लिए निगेटिव फैक्टर का काम कर सकता है। बर्फी की तो पहले ही यह तीसरी रिलीज डेट है।’
 
यह भी संयोग की बात है कि दोनों फिल्मों की शूटिंग भी कई बार टली और रिलीज डेट भी बदली गई। पहले ‘हीरोइन’ 14 सितंबर को आने वाली थी, लेकिन फिर 21 तारीख तय की गई। ‘बर्फी’ तो जुलाई में बॉक्स ऑफिस पर उतरने वाली थी, लेकिन दीपिका की फिल्म कॉकटेल से टकराव न हो इसलिए रिलीज डेट बदलकर 31 जुलाई कर दी गई। यह तारीख भी अक्षय कुमार की फिल्म ‘जोकर’ के लिए बुक थी। तब ‘बर्फी’ का मुहूर्त 14 सितंबर का निकला। अब अनुराग कश्यप (बर्फी) और मधुर भंडारकर (हीरोइन) और बदलाव नहीं चाहते। कपूर वर्सेस कपूर के बीच का वर्सेस, लाख चाहने पर हटाया नहीं जा सकता। यह टक्कर होकर रहेगी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment