करीना रहेंगी कूपर, नहीं बनेंगी खान
Dainikbhaskar.com
| Oct 26, 2012, 18:57PM IST

करीना कपूर फिल्म 'तलाश' में अभिनय कर रही हैं। फिल्म 'तलाश' के म्यूजिक लॉन्च के मौके पर निर्देशक रीमा कागती ने करीना कपूर के नाम न बदलने का सबूत दिया। रीमा कागती ने कहा कि फिल्म की कास्टिंग में करीना के नाम के साथ कपूर ही जुड़ा होगा और उनका सरनेम खान नहीं लिखा जाएगा।
हालांकि शादी से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सैफ से शादी के लिए करीना न सिर्फ इस्लाम कबूल करेंगी, बल्कि अपना नाम भी बदलेंगी। गौरतलब है कि करीना की सास और सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने मंसूर अली खान पटौदी से शादी के वक्त अपना नाम बदलकर आइशा बेगम रखा था। जब हाल ही में करीना कपूर से इस बारे में सवाल पूछे गए थे तो उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया था।
शादी के बाद आ रही पहली फिल्म में करीना के नाम के आगे कपूर लगा होना बता रहा है कि उनका खान बनने का कोई इरादा नहीं है। वैसे भी नाम में क्या रखा है, सैफ अली खान की बेगम तो वह बन ही चुकी हैं।






