शादी के बाद धर्म बदलने के सवाल पर करीना की बोलती हुई बंद!
agency
| Sep 13, 2012, 17:09PM IST

करीना ने फिल्म 'हीरोइन' के प्रचार के दौरान कहा, ' आप सब कुछ जानते हैं, फिर क्यों पूछ रहे हैं?' जब उनसे पूछा गया कि वह अपनी शादी की तारीख पीछे क्यों धकेल रही हैं? तो उन्होंने कहा, 'बात सिर्फ इतनी है कि अभी यह तय नहीं हुआ कि शादी कहां और कब होगी। इसलिए, जब भी हम यह तय करेंगे, बताएंगे।'
क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी करने के बाद शर्मिला टैगोर ने इस्लाम कबूल कर लिया था और उनका नाम आयशा बेगम रखा गया था। जब करीना से शादी के बाद इस्लाम कबूल किए जाने का सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया। करीना ने कहा, 'यह बहुत ही गलत सवाल है, जिसका जवाब मैं नहीं दूंगी।'






