बॉलीवुड में कई अटकलों के बीच अब यह खबर आ रही है कि एक्ट्रेस करीना कपूर प्रेगनेंट हैं और मां बननेवाली हैं।
एक डेली टेब्लॉयड में छपी तस्वीरों के आधार पर यह कहा जा रहा है जिसमें करीना कपूर का पेट प्रेगनेंट महिला की तरह दिख रहा है
टेब्लॉयड ने सूत्रों के हवाले से खबर देते हुए बताया है कि हाल ही में करीना कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई जिसमें वह हरे रंग की टी शर्ट पहने हुए थी। ऐसा लग रहा था कि वह लंबी साइज के इस टी-शर्ट के जरिए कुछ छिपाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने अपने पेट को एक शॉल से भी ढक रखा था। इन्हीं तमाम बातों के बाद यह कहा जा रहा है कि करीना कपूर गर्भवती है और इसलिए वह इन कोशिशों के जरिए कुछ छिपाने की कोशिश कर रही है।
करीना कपूर और सैफ अली खान के बीच लंबे समय से रिश्ते है और हाल ही में यह खबर आई थी कि दोनों 10 फरवरी को सगाई करनेवाले है।
10 फरवरी को ही करीना कपूर की अगली फिल्म 'एक मैं और एक तू' रिलीज होने वाली है जिसमें अभिनेता का किरदार इमरान खान ने निभाया है। करीना और इमरान दोनों इन दिनों इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।