‘सत्याग्रह’ के लिए करीना को मिला है ढेर सारा होमवर्क
Dainikbhaskar.com
| Dec 13, 2012, 14:36PM IST

माना जाता है कि करीना कपूर अपने कैरेक्टर को लेकर कभी भी होमवर्क नहीं करती हैं। किरदार के अंदर झांकना उन्होंने अभी तक नहीं सीखा था, लेकिन अब प्रकाश झा की फिल्म ‘सत्याग्रह’ के लिए करीना को ढेर सारा होमवर्क करने को कहा गया है। इस फिल्म में वे एक एक्टिविस्ट-जर्नलिस्ट की भूमिका में होंगी।
आमतौर पर हिरोइन्स को पॉलीटिक्स की जानकारी नहीं होती है। इसलिए करीना से कहा गया है कि वे इस किरदार के लिए अच्छे से रिसर्च और स्टडी करें, ताकि जब वे डायलॉग्स डिलीवर करें, तो ऐसा महसूस हो कि उन्हें मुद्दे की काफी जानकारी है। कहा जा रहा है कि करीना का यह किरदार सीएनएन की जर्नलिस्ट क्रिस्टीन एमनपोर से प्रेरित है।








