कुछ दिन पहले ही मुंबई एअरपोर्ट पर बेहद ढीली ढाली टी शर्ट पहने हुए करीना कपूर की तस्वीरों ने नई अफवाहों को जन्म दे दिया| इन तस्वीरों में करीना ने अपने पेट को शॉल से छुपाकर चलती हुई नजर आईं जिन्हें देख यह कयास लगने लगे कि वह प्रेग्नेंट हैं|इन अफवाहों से करीना बेहद दुखी हैं और उन्होंने इसपर पहली बार अपना मुंह खोला है|
एक अख़बार को दिए इंटरव्यू में करीना ने कहा, एक तस्वीर देखकर लोग इतनी बड़ी बात कैसे कह सकते हैं| यह पूरी तरह से बकवास खबर है मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं| एक अन्य सूत्र ने बताया कि बेबो की तस्वीर गलत एंगल से ली गई इसलिए वह इनमें ज़रा भरी-भरी नजर आ रही हैं|
करीना ने बीस फरवरी से लगभग एक महीने तक अपनी डेट्स मधुर भंडारकर को देकर रखी हैं| वह एक महीने तक हिरोइन की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी| अगर वह प्रेग्नेंट होतीं तो शूटिंग में हिस्सा कैसे लेतीं| इसलिए फ़िलहाल यह खबर पूरी तरह से अफवाह है और कुछ नहीं|