करीना कपूर शादी के बाद इन दिनों दुगने उत्साह के साथ फिल्मों में सक्रिय हो गयी हैं। शादी के बिलकुल बाद उनकी फिल्म 'तलाश' रिलीज़ हुई है।
इस फिल्म के रिलीज़ होने में अभी एक दिन भी नहीं बचा था कि करीना का बहुप्रतीक्षित आइटम नंबर 'फेविकॉल से' रिलीज़ कर दिया गया। 'दबंग-2' के इस धमाकेदार गाने को लॉन्च करने के लिए करीना खुद सलमान के शो 'बिग बॉस 6' पर पहुंची।
यहां करीना का सेक्सी अंदाज देखकर कहना होगा कि दिन-ब-दिन वह और भी ज्यादा सेक्सी होती जा रही हैं। गोल्डन कलर की बैकलेस गाउन में करीना बेहद हॉट दिखीं। तस्वीरों में देखिए इस इवेंट पर पहुंची करीना की एक झलक: