करीना कपूर आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं| उनके नाम से भले ही कपूर खानदान का नाम जुड़ा हो लेकिन यह बॉलीवुड में सफलता की गारंटी नहीं है।
नाम में कपूर जुड़े होने के बावजूद उनके शुरुआती दौर के फिल्मों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई थी।पहली फिल्म रिफ्यूजी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई और इसके बाद आईं उनकी फिल्में मुझे कुछ कहना है,ख़ुशी भी फ्लॉप रहीं| वैसे फिल्मों से ज्यादा करीना अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रही हैं|