Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Kareena Kapoor And Ajay Devgan To Get Steamy Again After Omkara
सैफ से शादी के बाद पहली बार अजय के साथ बोल्ड सीन देंगी करीना
dainikbhaskar.com
| Mar 13, 2013, 15:55PM IST

करीना कपूर इन दिनों प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग इन दिनों भोपाल में जोर शोर से चल रही है।
ऐसे में खबर है कि करीना अब जल्द ही फिल्म के लिए कुछ इंटीमेट सीन्स भी शूट करेंगी। शादी के बाद यह पहली फिल्म है जिसमें करीना बोल्ड सीन्स देने जा रही हैं।
वह यह सीन्स फिल्म में अपने को-स्टार अजय देवगन के साथ शूट करेंगी। एक लीडिंग न्यूज पेपर के अनुसार करीना को सैफ अली खान से शादी के बाद ऐसे सीन्स शूट करने में कोई दिक्कत नहीं है।
वह बहुत ही प्रोफेशनल एक्ट्रेस हैं और वैसा करने में बिलकुल नहीं हिचकिचाती जैसा उनके निर्देशक उनसे करने के लिए कहते हैं।
वह स्क्रिप्ट के अनुसार सब कुछ कर सकती हैं क्योंकि फिल्म के लिए वह जरूरी होता है। करीना अजय देवगन के साथ फिल्म 'ओमकारा' में भी बोल्ड सीन्स दे चुकी हैं।






