फिल्म 'एक मैं और एक एक तू' इसी सप्ताह रिलीज होगी। दर्शकों को रिझाने के लिए इमरान खान और करीना कपूर हरसंभव कोशिश कर रही है।
विभिन्न जगहों पर शूट किए गए करीना की तस्वीरों को भी जारी किया गया है। करीना कहती हैं कि शुरू में वह इस फिल्म को लेकर गंभीर नहीं थी, लेकिन बाद में शूटिंग के दौरान इसके प्रति काफी गंभीर हो गई।
करीना ने बताया कि उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीद है। फिल्म की कहानी, लोकेशन, सिनेमोटोग्राफी दशकों को बांधेगी।
यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसके लेखक और निर्देशक शकून बत्रा हैं। इमरान खान और करीना इसमें पहली बार साथ-साथ काम कर रहे हैं।