गॉर्जस करीना कपूर टीवी शो 'डीआईडी: डांस के सुपरकिड्स' के सेट्स पर आईं। उनकी फिल्म 'हीरोइन' जल्द ही रिलीज होने वाली है। यहां फिल्म के डायरेक्टर मधुर भंडारकर, ग्रैंडमास्टर मिथुन चक्रवर्ती और कॉरियोग्राफर गीता कपूर भी मौजूद थीं। करीना ने यहां बच्चों के साथ 'हलकट जवानी' सॉन्ग पर डांस किया। उन्होंने कहा, 'मैं पहली बार इस शो पर आई हूं। मैं श्योर हूं कि बच्चों को अच्छा लग रहा है लेकिन मैं उनसे कहीं ज्यादा एक्साइटेड हूं। मैं खुश हूं कि हम अपनी फिल्म यहां प्रमोट कर रहे हैं। यह सचमुच 'हलकट' प्रमोशन है।'
बच्चों के साथ थिरकने पहुंची 'हीरोइन'...