टेलीविजन कलाकार किम कार्दशियन इन दिनों अमेरिकी फुटबाल खिलाड़ी मार्क सांचेज के साथ समय बिता रही हैं।
31 वर्षीया कार्दशियन ने पिछले साल बास्केटबाल खिलाड़ी क्रिस हम्फ्रीज से शादी की थी। यह शादी 72 दिनों तक चली थी लेकिन इन दिनों वह सांचेज के साथ देखी जा रही हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्युजिक डॉट कॉम' ने सूत्रों के हवाले लिखा है, "कार्दशियन और मार्क को होटल में रात्रिभोज पर साथ समय बिताते हुए देखा गया।"
सूत्रों के मुताबिक, "कार्दशियन जब भी न्यूयार्क में होती हैं उस समय सांचेज के साथ होती हैं। सार्वजनिक स्थानों पर वे एक साथ दिखने से बच रहे हैं।"