अभिनेता रितेश देशमुख और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की शादी के रिसेप्शन में लगभग पूरा बॉलीवुड शनिवार को ग्रैंड हयात होटल में इकट्ठा हो गया। सूत्रों ने बताया कि मराठी और ईसाई रीति के दो विवाह समारोहों के बाद नवविवाहित रितेश देशमुख और जेनेलिया डीसूजा ने मुंबई स्थित ग्रैंड हयात होटल में एक शानदार प्रीतिभोज का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड की कई जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया।
यहां आई लगभग हर अभिनेत्री ने ट्रेडिशनल परिधान पहनकर शिरकत की|अपने सेक्सी स्टाइल के लिए मशहूर कंगना रानावत भी यहां लहंगे और सेक्सी ब्लाउज में काफी खूबसूरत लगीं| उनका अंदाज बाकी अभिनेत्रियों से काफी अलग था| ट्रेडिशनल होने के बावजूद उनका लुक डिफरेंट और ट्रेंडी था|
काले लहंगे को कंगना ने सेक्सी ब्लाउज के साथ पहना और उसपर ट्रांसपेरेंट दुपट्टे ने उन्हें दूसरों से बिलकुल हटके लुक दिया| कंगना ने ज्यादा मेक अप भी नहीं किया| उनका न्यूड लुक काफी सेक्सी लगा और कोई ज्वेलरी पहने बिना भी वह गजब की सुंदर नजर आईं| देखिये रिसेप्शन पर पहुंची कंगना का सेक्सी अंदाज: