BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Features >> Interviews >> 'my Films Are Banned Even Before The Release'

'मेरी फिल्में देखे बिना ही बैन कर दी जाती हैं'

subhash k jha | Sep 17, 2012, 11:58AM IST
 
 


कमल हासन ने अपनी आने वाली हिंदी-‍‍तमिल मूवी और फिल्मों के लिए अपने पैशन को लेकर ढेर सारी बातें कीं। पढ़ें इस बातचीत के खास अंश-

 

1. आपकी फिल्म 'विश्वरूपम' में सोनाक्षी काम करने वाली थीं। फिर क्या हुआ?

‍‍‍‍हमारे बीच डेट्स को लेकर बात नहीं बन पाई। लीगल कॉन्ट्रैक्ट्स भी थे। फिल्म डिले नहीं हो सकती थी। इसलिए हमें अफसोस के साथ उनके बिना फिल्म बनानी पड़ी।

 

2. क्या वे उम्र में आपसे कुछ ज्यादा ही छोटी नहीं हैं?

स्क्रिप्ट ही ऐसी थी। मैं अपनी उम्र के हिसाब का रोल कर रहा था और वे उनकी।

 

3. आपने फिल्म में काम करने के साथ-साथ इसे डायरेक्ट भी किया है। कोई खास वजह?

यह मेरा प्रोजेक्ट और मेरी ही स्टोरी थी। टाइम हाथ से निकला जा रहा था। सोनाक्षी ने ना कह दिया था। मैं एक समय में एक ही फिल्म करता हूं। अगर डायरेक्टर मेरे समय की कद्र न करे तो मैं तो करूंगा ही। ऐसी सूरत में मैं प्रोजेक्ट अपने हाथ में ले लेता हूं। मेरे पास कम समय रहता है।

 

4. फिल्म को एंथनी हॉप्किन्स की फिल्म 'हनीबल' से प्रेरित बताया जा रहा है। इस बात में कितनी सच्चाई है?

मैंने जब वह किताब पढ़ी तो सोचा कि 'हनीबल' पर एक फिल्म बनाऊं। हो सकता है मैं फ्यूचर में ऐसा करूं। लेकिन 'विश्वरूपम' वह स्टोरी नहीं है। मैंने इसके थीम को अभी तक डिसक्लोज नहीं किया है। तमिलनाडु की प्रेस अपनी इच्छा से कुछ भी छापती है। मसलन, अगर मैं कोई धार्मिक फिल्म बनाऊं तो वह कहेगी कि चूंकि यह कमल की फिल्म है तो कुछ आपत्तिजनक होगा ही, इसलिए इसके पूरा होने से पहले ही इसे बैन कर देना चाहिए।

 

5. फिल्म कहां शूट हुई है?

इसे भारत के अलावा यूएसए यूके और जॉर्डन में शूट किया गया है।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment