'एक थी डायन' में पहली बार गीत गाएंगी कल्कि
dainikbhaskar.com | Jan 24, 2013, 13:42PM IST

कल्कि कोचलिन एक बहुत प्रतिभापूर्ण अभिनेत्री हैं। अपनी आने वाली फिल्म 'एक थी डायन' में वो पहली बार गाना गाते हुए दिखेंगी। अपनी आवाज़ में तो नहीं लेकिन गाने पर अपने होंठ चलाते हुए ज़रूर दिखेंगी।
कल्कि अपने फ़िल्मी करियर में पहली बार परदे पर गाने जा रही हैं। इससे पहले हर फिल्म में कोई भी गीत उनके बैकग्राउंड में चलाया गया है आजतक। फिल्म में एक गीत गाते हुए नज़र आएँगी जो कि इमरान हाशमी और हमा कुरेशी पर भी फिल्माया गया है।
इस गाने के गीतकार गुलज़ार साहब हैं। गीत के बोल हैं- 'हम चीज़ हैं बड़े काम की याराम, हमें काम पे रख लो याराम।' कल्कि ये गाना फिल्म में एक पार्टी के दौरान गुनगुनाती हुई नज़र आएँगी।
एक थी डायन कानन अय्यर की निर्देशित फिल्म है जो कि 18 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली है।






