मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया से शादी रचाने जा रहे हैं। जॉन की बॉलीवुड की हॉट बाला बिपाशा बसु से नौ साल से 'रिलेशनशिप' थी। पिछले साल बिपाशा से 'ब्रेक अप' के बाद अक्सर जॉन की अन्य हीरोइनों के साथ 'लिंक-अप' के चर्चे होते रहे। लेकिन अब जॉन ने इस रहस्य से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने खुलासा किया है कि एनआरआई प्रिया रुचाल ही उनकी 'लेडी लव' हैं। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज की रहने वाली प्रिया अब अमेरिका की हो चुकी हैं। 20 साल की प्रिया फाइनेंसियल एनालिस्ट और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं।
वर्ल्ड बैंक की स्टाफ के तौर पर काम करने के साथ रुचाल फिलहाल लंदन से एमबीए भी कर रही है। खबर है कि प्रिया ने अपनी पढ़ाई पूरी होने तक जॉन से इंतजार करने को कहा है। दो साल में प्रिया का एमबीए पूरा हो जाएगा। उसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यानी 2015 में जॉन और प्रिया की शादी होने की उम्मीद है।