Home >> Entertainment >> Features >> News Reel >> Jism 2: Sunny Leone Asked For Randeep, Arunoday's Medical Reports
सनी ने देखी थी रणदीप-अरुणोदय की मेडिकल रिपोर्ट!
Agency
| Jul 30, 2012, 14:39PM IST
मुंबई. पोर्न स्टार सनी लियोनी ने बॉलीवुड की फिल्म 'जिस्म 2' में अरुणोदय सिंह और रणदीप हुडा के साथ अंतरंग दृश्यों को शूट करने से पहले दोनों की मेडिकल रिपोर्ट मांगी थी।
सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहीं लियोनी ने शूटिंग शुरू होने से पहले फिल्म की प्रोड्यूसर-डायरेक्टर पूजा भट्ट से रणदीप और अरुणोदय सिंह की मेडिकल रिपोर्ट मांगी थी।
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सनी लियोनी ने न सिर्फ रणदीप और अरुणोदय की मेडिकल रिपोर्ट मांगी बल्कि अपनी मेडिकल रिपोर्ट भी भेजी। माना जा रहा है कि मेडिकल रिपोर्ट मांगने के पीछे यह वजह हो सकती है कि लियोनी यह पक्का करना चाहती हों कि जिसके साथ भी वह शूटिंग कर रहीं हैं, उसे कोई जानलेवा बीमारी तो नहीं है।









