दोस्त बन सकती हैं जोली, एनिस्टन!
agency
| Oct 06, 2012, 17:52PM IST

अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन और एंजेलिना जोली को हॉलीवुड में कट्टर प्रतिद्वंद्धी के रूप में जाना जाता है। लेकिन दोनों के हमशक्लों ने उन्हें अच्छे दोस्तों के रूप में प्रस्तुत किया।
एनिस्टन की हमशक्ल का नाम जेनिफर सुल्लिवन है, जबकि टिफनी क्लॉस अभिनेत्री जोली की हमशक्ल हैं।
अभिनेता बैड्र पिट को लेकर जोली और एनिस्टन के सम्बंध खराब हो गए थे। एनिस्टन, पिट की पूर्व-पत्नी हैं, जबकि जोली उनकी वर्तमान साथी हैं।






