BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Is Model Rozlyn Khan Abducted Karan Kakkad’S Muse

Exclusive: सुपरमॉडल रोज़लिन खान से पुलिस की पूछताछ

Nishant Bhuse | Apr 15, 2012, 23:04PM IST
 
 


मुंबई।मुंबई। फिल्म प्रोड्यूसर करण कक्कड़ अपहरण मामले में पुलिस मॉडल रोज़लिन खान से पूछताछ कर रही है। अनुज टिक्कू के पिता अरूण टिक्कू की हत्या के मुख्य आरोपी विजय पलांडे और मॉडल सिमरन सूद को करण कक्कड़ मामले में भी अभियुक्त बनाया गया है। अंदेशा है कि करण की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है।
 
गौरतलब है कि अरुण टिक्कू की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी विजय पलांडे पहले से ही पुलिस हिरासत में था जबकि उसके सहयोगी सिमरन सूद को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी का कहना है कि पलांडे अमीर लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए सिमरन सूद का इस्तेमाल करता था।
 
 सिमरन और करन कक्कड़ प्लस ओबेरॉय स्प्रिंग टावर में एक दूसरे के पड़ोसी थे और सिमरन ने ही करन की मुलाकात पलांडे से कराई थी। उसने करन को अपना भाई बताया था, जबकि पलांडे ने सिमरन को अपनी बहन बनाकर उसकी मुलाक़ात अनुज टिक्कू से कराई थी, जो फिल्म इंडस्ट्री में अपना भाग्य आजमाने मुंबई आया हुआ था। प्राथमिक जांच में सिमरन ने खुलासा किया है कि रोज़लीन खान, करन के साथ डेट करती थी और संभवतः उसे अपहृत प्रोड्यूसर करन के बारे में पता हो।
 
भास्कर डॉट कॉम से बात करते हुए रोजलीन के वकील रिजवान सिद्दीकी ने बताया कि ,'मेरे मुवक्किल का करन के साथ प्रोफेशनल सम्बन्ध हैं रोजलीन ने करन और उसके बीच हुए सारे एसएमएस, बातचीत का अपने मोबाइल में उपलब्ध डाटा जांच अधिकारी को उपलब्ध करा दिया है।'
 
 
हालांकि रोज़लीन का कहना है कि,'करन एक फिल्म प्रोड्यूस करना चाहता था और इसके लिए उसने मुझे बतौर ऐक्ट्रेस साइन किया था लेकिन, जल्द ही मुझे पता चला कि यह सब सिर्फ दिखावा है। इसके बाद मैंने उससे सम्बन्ध समाप्त कर लिए।'

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment