डेंजरस इश्क से एक बार फिर से बड़े पर्दें पर वापसी कर रही करिश्मा कपूर के लिए समय अच्छा नहीं चल रहा है। उन्हें फिल्म में अपनी कॉ-स्टार दिव्या दत्ता से खतरा महसूस हो रहा है। दिव्या को उनकी जबरदस्त एक्टिंग क्षमता के लिए जाना जाता है।
सूत्रों के अनुसार फिल्म के पहले रसेज को देखकर करिश्मा ने डायरेक्टर को साफ कर दिया है कि वे कहीं से भी दिव्या के परफॉर्मेंस से दबी हुई ना दिखें।
हमारे सूत्र ने बताया कि करिश्मा को इस बात की तकलीफ है कि दिव्या फिल्म की रिलीज से जुड़ा सारा श्रेय हड़पती जा रही हैं लेकिन दिव्या ने इसका खंडन किया है।
दिव्या और करिश्मा के बीच की कथित प्रतिद्वंद्विता 13 साल पुरानी है, जब करिश्मा अपनी फिल्म 'दिल तो पागल है' के लिए और दिव्या अपनी फिल्म 'ट्रेन टू पाकिस्तान' के लिए श्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार की दौड़ में शामिल थीं।
यह देखना मजेदार होगा कि करिश्मा की जिस फिल्म से वापसी कर रही हैं, वह कितनी सफल होती है और इसकी सफलता का श्रेय किसे मिलता है।