INTERVIEW: इमेज को लेकर नहीं सोचता, अपना रोल करता हूं : संदीप आनंद
manish kumar
| Jul 29, 2012, 09:59AM IST

लेकिन आज जब बॉलीवुड में इसी तरह की फिल्में बन रहीं हैं तो लोग नाक-भौं सिकोड़ रहे हैं। सनी लियोनी के साथ काम करने के सवाल पर संदीप ने कहा कि वे जानते हैं कि सनी कौन हैं और उन्हें उनके साथ ही नहीं, बल्कि किसी के साथ भी काम करने में कोई प्रॉब्लम नहीं है। उन्होंने कहा कि वे एक एक्टर हैं और कहानी व सिचुएशन को ध्यान में रखकर किसी के साथ भी काम करने में कोई दिक्कत महसूस नहीं करते। उन्हें किसी की पर्सनल लाइफ से कोई लेना-देना नहीं है। यह अलग बात है कि इसके बाद उनकी इमेज को लेकर लोग क्या कहेंगे। आगे की प्लानिंग के बारे में सवाल किए जाने पर उनका कहना था कि ऑफर तो कई शो के हैं, लेकिन महीने में 25 दिन केवल धारावाहिक की शूटिंग में ही व्यस्त रहने के कारण समय नहीं है।
'सब' चैनल पर चल रही कॉमेडी सीरियल 'एफआईआर' में बिल्लू के किरदार को लोगों द्वारा पसंद किए जाने पर उन्होंने दर्शकों को बहुत धन्यवाद दिया और आशा जताई कि वे आगे भी इसी तरह से अपना प्यार देते रहेंगे। अपनी आने वाली फिल्म 'व्हाट एन आइडिया सरजी' के बारे में संदीप ने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने महेश मांजरेकर और संजय मिश्रा के साथ काम किया है। मंजूर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पूरी शूटिंग कश्मीर में हुई है। यह एक पॉलिटिकल सटायर है, जिसे कॉमेडी के रूप में पेश किया गया है।






