BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Imran Khan In Maamu Aamir’S Footsteps

शूटिंग होगी लखनऊ में, इमरान पहुंच गए मालेगांव!

Dainikbhaskar.com | May 27, 2012, 16:22PM IST
 
 


अपने मामा आमिर खान की तरह इमरान खान भी पर्फेक्शनिस्ट बनने की कोशिशों में जुटे हैं। विशाल भारद्वाज की 'मटरू की बिजली का मंडोला' में अपनी दाढ़ी बढ़ाने के बाद अब वह 'वंस अपोन टाइम इन मुंबई' 2 में रियल लाइफ गैंगस्टर बने हैं। लेकिन, उनके सामने असली चैलेंज तो अब आने आनेवाला है जब वह तिग्मांशु धूलिया की फिल्म मिलन टॉकीज में फिल्ममेकर का रोल करेंगे।
 
मुंबई के मालेगांव में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स की नकल पर फिल्में बनाने का उद्योग विकसित है। इसे मॉलीवुड भी कहा जाता है। यहीं के कहानी को तिग्मांशु अपनी फिल्म में दिखाएंगे। हालांकि इसकी शूटिंग वह लखनऊ में करेंगे लेकिन वह इमरान को मालेगांव भेज रहे हैं ताकि वहां के फिल्मी कल्चर को वह समझ सकें और खुद को उस रोल में ढ़ाल सकें। तिग्मांशु का कहना है कि आज बॉलीवुड इस स्थिति में पहुंच चुका है कि यहां एक्टर अब कुछ अलग तरह की फिल्में करना चाहते हैं।

 


कनाडा ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने मॉलीवुड पर एक डॉक्यूमेंट्री 'इंडिया रिबोर्न' बनाई जिसमें यह दिखाया गया कि किस तरह से तकनीकी कमियों के बावजूद लोकल आर्टिस्टों को लेकर यहां सुपरहिट फिल्मों की नकल कर मालेगांव की शोले, मालेगांव की लगान जैसी फिल्में बनाईं जाती हैं।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 7

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment