एक्टर इमरान खान की नयी सवारी ‘गुलाबो’ हो गई है। आने वाली फिल्म ‘मटरू की बिजली का मंडोला
..’ में दिखाई देने वाली इस बैलगाड़ी को पिछले हफ्ते मुंबई में आयोजित इंडिया की पहली रेड बुल रेस में एक्टर इमरान खान और विशाल भारद्वाज ने लॉन्च किया।
इसे देखने हिल रोड, बांद्रा पर चर्च के सामने लगभग 10000 लोगों की भीड़ जमा थी। रेस को देखने अरशद
वारसी, रणवीर सिंह, प्रीति जांगियानी, मोनिका बेदी सहित कई बॉलीवुड हस्तियां आईं।
देखिए इस इवेंट की खास झलकियां तस्वीरों में: