कलर्स चैनल के रियलिटी शो बिग बॉस 6 में इन दिनों पूरे घर वालों में से कोई भी इमाम सिद्दीकी को पसंद नहीं करता।
इमाम के आने के दिन से ही उनकी इमेज एक बुरे आदमी की बन गई थी, तब से वे सभी की आंखों की किरकरी बने हुए हैं।
पड़ोसी घर में इमाम ने जो हरकतें आश्का के साथ की थीं उसकी वजह से सब उसे एक वॉयलेंट और बदतमीज आदमी मानते हैं।
हालांकि अब इमाम पहले की तुलना में बेहद शांत हो गए हैं, लेकिन घर के सदस्य उनका मजाक बनाने से बाज नहीं आते। इमाम की छोटी सी गलती पर भी उससे चिल्ला कर बात करते हैं और उसे दोषी ठहराने लगते हैं।