BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Television >> Latest Masala >> I Am Proud Of Myself That I Am The Fisrt Television Actor To Give Kiss On Screen:Ram Kapoor

PICS: 'मुझे गर्व है कि मैं टीवी सीरियल में किस करने वाला फर्स्ट एक्टर हूं'

1 of 4 Photos

टीवी पर जाने-माने और सुर्खियों में घिरे रहने वाले शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लीड एक्टर राम कपूर ने पर्दे के पीछे की बातें शेयर कीं।

राम ने बताया कि अभी हाल ही में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के सेट पर मैंने शोभा के ऊपर कॉकरोच पकड़कर
फेंक दिया था, जिसका मैंने वीडियो भी बनाया था और फेसबुक पर डाला था। मैं सेट पर नहीं होता तो लोग मुझे
फोन करके बुलाते हैं और कहते हैं कि जल्दी आओ, तुम्हारे बिना मजा नहीं आ रहा।

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के किसिंग सीन पर राम बोले, मैं एक एक्टर हूं, एक ट्रेंड एक्टर। इसमें दो मैच्योर लोगों को दिखाया है, जिन्हें शादी के बाद प्यार होता है। मैंने इसे यही सोचकर निभाया कि अगर ऐसा मेरी अपनी जिंदगी में होता तो मैं क्या करता और मुझे गर्व है और रहेगा कि मैं टीवी पर यह सीन देने वाला पहला एक्टर हूं।

टीवी कलाकारों के सिल्वर स्क्रीन पर आने के सवाल पर राम ने कहा राजीव खंडेलवाल, सुशांत राजपूत, प्राची देसाई, सब टीवी से ही आए हैं और फिल्मों में लीड रोल में अच्छा काम कर रहे हैं। अब ऑडियंस की सोच और पसंद बदल रही है।

अब डायरेक्टर भी टीवी एक्टर्स का टेलेंट देख उन्हें फिल्मों में मौका देते हैं और मेरा लक्ष्य कभी भी हीरो बनना नहीं रहा। बोमन ईरानी की तरह रोल करता हूं तो क्या बुराई है? मैं बॉलीवुड के बेस्ट लोगों- करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, सैफ अली खान के साथ काम कर रहा हूं।


आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment