BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Huma Qureshi In Dainikbhaskar.Com

'इस बार अपने हीरो को तो मैंने मन से भाई मान लिया था'

dainikbhaskar.com | Sep 25, 2012, 21:55PM IST
 
 


इस बार अपने हीरो को तो मैंने मन से भाई मान लिया था',दैनिकभास्कर.कॉम के ऑफिस आईं हुमा कुरैशी ने इतना कहा और जोर से हंस पड़ीं. गैंग्स ऑफ़ वासेपुर गर्ल हुमा जल्द ही अगली फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' में नज़र आएंगी. ‘लव शव ते चिकन खुराना’ एक पंजाबी परिवार की कहानी है. खुराना परिवार एक ढाबा चलाता है और अपने बनाए खाने, विशेषकर ‘चिकन खुराना’ व्यंजन को लेकर गर्व महसूस करता है.

परिवार के मुखिया जिसका किरदार विनोद नागपाल ने निभाया है. वह अपनी याद्दाश्त गंवा देते हैं और वह ‘चिकन खुराना’ बनाने की विधि भी भूल जाते हैं और उनकी मौत हो जाती है. इसके बाद उनका परिवार व्यंजन विधि की कॉपी तलाशने की बहुत कोशिश करता है और इसे बनाने में भी कई तरह का प्रयोग करता है ताकि व्यजंन का वही स्वाद हो.

इस फिल्म में हुमा कुणाल कपूर के साथ रोमांस करती नज़र आएंगी. पिछली बार जब हुमा 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' के सिलसिले में हमारे ऑफिस आई थीं तो यह खुलासा हुआ था कि उन्होंने नवाज़ुद्दीन को भाई कह दिया था जिससे वह बुरी तरह झेंप गए थे. ऐसे में क्या इस बार भी उन्होंने अपने हीरो कुणाल को कुछ ऐसा कह दिया तो वह हंसते हुए बोलीं नहीं, 'ऐसा नहीं था,कुणाल बहुत ही को-एक्टर हैं, हां वह बहुत ही लंबे हैं इसलिए शॉट देते वक्त मुझे ऊपर देखना पड़ता था जिससे मेरी गर्दन में बल पड़ गए.

इतने में ही कुणाल ने कहा, 'इन्होनें मुझे भाई तो नहीं बोला मगर अपना हाथ दिखाते हुए बोले, 'मुझे राखी बांध दी और वहीं निर्देशक अनुराग कश्यप कह उठे, 'हुमा ने कुणाल को मन से भाई मान लिया था.' अनुराग की यह बात सुनकर हुमा भी जोर से हंस पड़ीं. अनुराग ने आगे कहा कि यह उनकी पहली पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है जो दर्शकों को पसंद आएगी।

अनुराग 'ब्लैक फ्राइडे', 'नो स्मोकिंग', 'देव डी', और 'गुलाल' जैसी गम्भीर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।अनुराग ने कहा कि पहली बार मैंने अपना हाथ एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म में लगाया है और मुझे इस दौरान काफी मजा आया।

उनका पहला ध्यान 'लव शव ते चिकन खुराना' को मसाला फिल्म बनाने पर नहीं बल्कि अपने पारंपरिक दर्शकों की बजाय आम दर्शकों तक पहुंचना था।अनुराग ने इसके अलावा कहा कि उन्हें खाने पीने का बेहद शौक है इसलिए भी उन्होंने यह फिल्म बनाई.बॉलीवुड में आज तक कोई फ़ूड बेस्ड फिल्म नहीं बनी इसलिए मुझे लगा कि यह अच्छा कांसेप्ट है.

जब उनसे पूछा गया कि लगातार हुमा उन्हीं की फिल्मों में नज़र आ रही हैं तो उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा, वह हैं इतनी अच्छी जो मेरी हर फिल्म में फिट हो जाती हैं. वैसे हुमा से ज्यादा अच्छी उनकी माँ हैं, वह मेरी फेवरेट हैं, उनके हाथ का खाया खाना अगर कोई खा ले तो कभी भूल ही नहीं सकता. फिल्म का निर्देशन समीर शर्मा ने किया है. अनुराग कश्यप और यूटीवी मोशन पिक्चर्स फिल्म के निर्माता हैं. यह 2 नवंबर 2012 को रिलीज़ होगी.

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment