जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म 'मुंबई मिरर' की अभिनेत्री गिहाना खान रिलीज से पहले ही कंट्रोवर्सी में घिर गई हैं। फिल्म में गिहाना और सचिन जोशी के इंटीमेट सीन का एक वीडियो लीक हो गया है और इंटरनेट पर तेजी से देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है गिहाना और सचिन के बीच फिल्माए गए इंटीमेट सीन का यह वीडियो फिल्म के किसी क्रू मेंबर ने लीक किया है। गौरतलब है कि गिहाना 'मुंबई मिरर' से ही बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।