हॉलीवुड में जवान बने रहने का प्रेशर अभिनेत्रियों पर हमेशा रहता है। जवान और आकर्षक दिखाई देने तक फिल्मों में काम करने के मौके ज्यादा रहते हैं। कुछ अभिनेत्रियां खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए सर्जरी की प्रकिया से गुजरती हैं। ऐसे में अभिनेत्रियां और मॉडल्स अपने शरीर के जिन अंगों की सर्जरी करवाती हैं, उस फेहरिस्त में ब्रेस्ट सबसे पहले आते हैं।
सन् 1895 में सर्जन विन्सेंज जेर्नी ने पहली बार ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी में सफलता हासिल की। शुरुआत में ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी के लिए सलाइन इंप्लांट का इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन तकनीक विकसित होने के बाद इसमें सिलिकॉन जेल का इस्तेमाल होने लगा।
आज हॉलीवुड अभिनेत्रियों सहित कई महिलाएं ब्रेस्ट सर्जरी की ओर आकर्षित हो रही हैं। हालांकि बाद में होने वाली जटिलताओं के कारण यह अभी भी आकर्षक दिखने का एक खतरनाक तरीका बना हुआ है।
आइये नज़र डालते हैं हॉलीवुड की सेलिब्रिटीज पर जिन्होंने आकर्षक दिखने की चाहत में बेस्ट इंप्लांट सर्जरी करवाई।