BOLLYWOOD

 
विज्ञापन
 
Home >> Entertainment >> Bollywood Gupshup >> Heroine Censored: Kareena Smoking Scenes With Stat

जब-जब कश मारेगी 'हीरोइन', दिखाई जाएगी STATUTORY WARNING

सुभाष के झा | Sep 01, 2012, 17:37PM IST
 
 


आखिर सेंसर बोर्ड की जीत हो ही गई। दरअसल, इसने नई पॉलिसी बनाई है कि फिल्म 'हीरोइन' में हर स्मोकिंग सीक्वेंस के साथ वैधानिक चेतावनी दी जाएगी। इसके विरोध में प्रोडक्शन कंपनी यूटीवी के लोगों ने हाईकोर्ट में केस भी फाइल किया था। इस फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है।

फिल्म के 30 प्रतिशत हिस्सों में करीना स्मोक करती दिखेंगी। अब इन सभी सीन्स में यह चेतावनी भी जाएगी। सेंसर बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, 'फिल्म 'हीरोइन' के प्रोड्यूसर्स को यह इंस्ट्रक्शन्स दिए गए हैं। हॉलीवुड फिल्मों में भी जहां कोई एक्टर स्मोक करता हैए चेतावनी भी कैप्शन के रूप में दी जाती है।'

इसके अलावा फिल्म में उन सीन्स को भी सेंसर किया गया है जहां एक सिगरेट ब्रैंड को दिखाया गया था। पर लवमेकिंग सीन्स के साथ कोई काट-छांट नहीं की गई। एक अन्य सूत्र ने बताया कि चूंकि एक ही ब्रैंड की सिगरेट के डिब्बे को फिल्म के कई सीन्स में दिखाया गया है यह एक तरह से इस ब्रैंड को प्रमोट करना हुआ। 'हमने उन सभी सीन्स में उस ब्रैंड को ब्लर करने का इंस्ट्रक्शन दिया है।'

इस बात से नाराज फिल्म के एक सूत्र ने कहा, '1968 में आई फिल्म 'रात और दिन' में नरगिस ने ज्यादातर सीन्स में स्मोकिंग की थी। अब इस तरह की रोक से हम वक्त के साथ आगे निकल रहे हैं या पीछे जा रहे हैं?' सेंसर बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि ऑडियंस इन सीन्स में इन चेंजेज पर ध्यान नहीं देंगे।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment